धर्मपुर(सोलन)। कसौली छावनी में अस्थायी बस स्टॉप से तहसील कार्यालय तक जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है जिसे लबे समय से ठीक नहीं किया गया। हालांकि प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश का कसौली दौरा होने के कारण लोनिवि ने इसे मिट्टी से भर दिया।
हैरानी की बात है कि छावनी लगभग 400 मीटर सड़क की हालत को नहीं सुधार रहा है। संपर्क मार्ग छावनी परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है। संपर्क मार्ग कसौली के न्यायालय परिसर, तहसील कार्यालय, कैंट अस्पताल तक जाता है। दिन-रात इस संपर्क मार्ग पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। शनिवार को मार्ग पर गड्ढों को मिट्टी से भरने का काम लोग निर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी से कर रहे थे। लोगों ने कहा कि छावनी परिषद प्रशासन से संपर्क मार्ग की खस्ताहाल को सुधारने के लिए मांग की जा रही है जिसे छावनी परिषद अनदेखा कर रहा है।