फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने करियाना की दुकान से सवा लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। चक्का रोड पर किराना के थोक विक्रेता की दुकान पर ग्राहक पर बन आए दो शातिरों ने गल्ले से एक लाख तीस हजार रुपये पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

दुकानदार के बेटे दीपक गर्ग ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे थे लेकिन कुछ दिन पहले ही चूहे के तार काट दिए। दीपक ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम उनके पिता सत्य नारायण दुकान पर थे। उनकी दुकान पर दो ग्राहक आए। उन्होंने डेढ़ सौ रुपये का सामान लिया और बदले में दो हजार का नोट दिया।
गल्ले में इतने पैसे न होने से दीपक गर्ग के पिता सत्य नारायण ने गल्ले के साथ में रखे एक लाख तीस रुपये में से बकाया राशि उन्हें लौटा दी। इन दोनों ग्राहकों ने पैसा देख लिया और उसे उड़ाने की तरकीब में लग गए। बदमाशों ने दुकानदार से और सामान भी लेने लग गए। उन्होंने देखा कि आटा साथ लगती दुकान पर है तो आटे की भी मांग रखी ली। जैसे ही सत्य नारायण दूसरी दुकान से आटा लेने गए तो उन्होंने एक लाख तीस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

सत्य नारायण जब आटा लेकर वापस आए तो दोनों फर्जी ग्राहकों ने जो सामान लिया था उसके करीब 13 सौ रुपये उन्हें चुकता कर दिए। साथ ही यह भी कहा कि अभी उनके पास गाड़ी नहीं है और वे कुछ देर में गाड़ी लेकर आते हैं अपना सामान रख कर चले गए। यह दोनों ग्राहक अपना सामान लेने देर रात्रि तक नहीं आए। जब दुकान बंद करने से पहले सत्य नारायण ने गल्ला देखा तो उसमें से एक लाख तीस हजार रुपये गायब मिले। सत्य नारायण को यकीन हो गया कि उन्हीं ग्राहकों ने पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दुकानदार सत्य नारायण के बेटे दीपक गर्ग ने इसकी शिकायत बद्दी थाने में दी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी शिकायत आई है पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें