फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन की छत तोड़कर शेड में जा गिरी जीप

विज्ञापन
छत तोड़कर शैड में गिरी गाड़ी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच-5 पर सनवारा के समीप टिपर से टक्कर लगने के बाद जीप छत तोड़कर शेड में जा गिरी। हादसे के बाद टिपर चालक मौके से भाग गया। उसे पुलिस ने दत्यार के पास दबोचा। यह हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ। सभी जीप सवार सुरक्षित हैं। गनीमत रही कि शेड में कोई व्यक्ति नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सनवारा के रॉक रोज होटल के समीप कालका की ओर जा रही जीप को पीछे से आ रहे टिपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि जीप चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क से नीचे छत तोड़कर शेड में जा गिरी।
स्थानीय लोगों की मदद से जीप में सवार तीन लोगों को निकाला गया। टिपर चालक मौके से वाहन लेकर कालका की ओर भाग गया। इसकी जानकारी धर्मपुर पुलिस को दी और हाईवे पर नाका लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने टिपर को दत्यार के समीप पकड़ लिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने टिपर चालक को पकड़ लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में जीप सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें