फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाहरी राज्यों से पहुंचने लगे सब्जी कारोबारी, अब प्रदेश के टमाटर के दाम में भी उछाल

Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी पहुंची टमाटर की क्रेट। संवाद
विज्ञापन
सब्जी मंडी में 500 से 750 रुपये तक बिकी क्रेट, शिमला मिर्च भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो पहुंची
विज्ञापन

बारिश से खराब होने लगा बाहरी राज्यों में टमाटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम के बदलते मिजाज और बाहरी राज्यों में हो रही भारी बारिश के बीच प्रदेश के टमाटर और अन्य नकदी फसलों के दामों में उछाल आना शुरू हो गया है। बाहरी राज्यों में बारिश के कारण टमाटर की फसल खराब होने लगी है, जिसके चलते अब देश की बड़ी मंडियों के सब्जी कारोबारी सोलन पहुंचने लगे हैं।
मंडी में एक सप्ताह पहले तक जो टमाटर 200 से 350 रुपये प्रति क्रेट बिक रहा था, उसके दाम अब शुक्रवार को 500 से 750 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही सोलन की दूसरी मुख्य नकदी फसल, शिमला मिर्च के दामों में भी तेजी देखी जा रही है, जो बाजार में 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। सीजन के शुरुआती दौर में अच्छे दाम न मिलने से निराश किसानों के चेहरे पर इस तेजी से एक बार फिर मुस्कान लौट आई है। सोलन सब्जी मंडी में हर वर्ष सब्जियों से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इस बार भी सीजन रफ्तार पकड़ चुका है और अब तक टमाटर की 30 हजार से अधिक क्रेट मंडी पहुंच चुकी हैं। मंडी समिति सोलन के सचिव राघव सूद ने बताया कि चंडीगढ़ और दिल्ली जैसी बड़ी मंडियों में प्रदेश के टमाटर और शिमला मिर्च की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों में मांग बढ़ने से किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में भी टमाटर के दाम ऊंचे और स्थिर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
4,275 रुपये में बिक चुका है सोलन का हिमसोना
सोलन के टमाटर की गुणवत्ता देश भर में मशहूर है। आढ़तियों के अनुसार, वर्ष 2023 में सोलन का हिमसोना टमाटर रिकॉर्ड 171 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका था, जिसमें 25 किलो की एक क्रेट के किसानों को 4,275 रुपये मिले थे। इसके अलावा अन्य किस्मों के टमाटर भी 3,650 रुपये प्रति क्रेट तक बिके थे, जिसने उस साल महंगाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें