फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डॉक्टर नालागढ़ ड्यूटी पर रवाना आयुर्वेदिक अस्पताल में 16 मरीजों के ऑपरेशन टले

Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के लिए मरीजों को करना होगा अगली तारीख का इंतजार
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में नहीं है गूदा रोग एवं सर्जरी विशेषज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में आयोजित होने वाला पैरा सर्जिकल शिविर इस बार केवल एक दिन ही चल पाया। इस शिविर में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को आपातकालीन ड्यूटी पर नालागढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए रवाना होना पड़ा, जिस शिविर के दूसरे दिन होने वाले 16 मरीजों के ऑपरेशन टल गए। इस कारण अब मरीजों को ऑपरेशन करवाने के लिए अगली तारीख तक लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
इस शिविर में ऑपरेशन करवाने के लिए जिले के अलावा बाहर से भी मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में ऑपरेशन टलने के कारण दूर से आने वाले मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन और नालागढ़ दोनों में प्रतिमाह इस शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में सोलन के आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण नालागढ़ से विशेषज्ञ को बुलाना पड़ रहा है। आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में अभी के समय में गुदा रोग विशेषज्ञ सर्जन की पद ही मौजूद नहीं है। ऐसे में नालागढ़ अस्पताल से ही डॉक्टर हर माह दो दिन यहां आकर ऑपरेशन कर रहे हैं। शिविर के लिए मरीजों को तारीख दी जाती है। वहीं इसकी प्रतीक्षा सूची भी कई बार काफी लंबी चली जाती है। आयुर्वेदिक पद्धति से इस शिविर में बवासीर, पाइल्स और अल्सर जैसी कई बीमारियों का दर्द रहित ऑपरेशन किया जाता है। ऐसे में आयुर्वेदिक अस्पताल में इन मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नालागढ़ अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर जाना पड़ा। ऐसे में आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में शिविर एक ही दिन चल पाया। अब नालागढ़ में यह शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें बचे मरीजों को प्राथमिकता के साथ उपचार किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद अधिकतर मरीजों को आराम मिल रहा है। वहीं यह उपचार दर्द रहित होता है, जिस कारण मरीजों की संख्या भी अधिक रहती है।

डॉ. जितेश गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें