फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के लोगों को मिलेंगी करोड़ों की सौगातें

Tue, 21 Feb 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
जिला में दो मंत्रियों के प्रस्तावित दौरे के दौरान लोगों को करोड़ों रुपये की सौगातें मिलेंगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला में दो मंत्रियों के प्रस्तावित दौरे के दौरान लोगों को करोड़ों रुपये की सौगातें मिलेंगी। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल सोलन जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों मंत्री करोड़ों रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। यह दौरा 22 से 24 फरवरी के बीच होगा।
विज्ञापन


उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला के नालागढ़ उपमंडल के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वह 22 फरवरी को दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सुबह 10 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के दसोमाजरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उद्योग मंत्री 23 फरवरी को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लोगों को समर्पित करेंगे तथा अनेक योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल 22, 23 तथा 24 फरवरी  को जिला सोलन के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। 22 फरवरी को वह कंडाघाट उपमंडल की पंचायत ममलीग के सतड़ोल में सुबह 11 बजे जन समस्याएं सुनेंगे। 23 फरवरी को सोलन जिले के अर्की उपमंडल का दौरा करेंगे। 23 फरवरी को 12 बजे अर्की उपमंडल की पंचायत नवगांव के गजरेरी में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर बाद एक बजे इसी पंचायत में आंगनबाड़ी भवन भुरजनी का लोकार्पण करेंगे। दोपहर बाद 1.30 बजे पंचायत हनुमान बड़ोग के बटेड़ में आंगनबाड़ी भवन लोगों को समर्पित करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह पलयानीघाटी से बटेड़ संपर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 24 फरवरी को सुबह 11 बजे अर्की उपमंडल के लुटरू महादेव में एक सामाजिक समारोह में भाग लेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे। दोपहर बाद 12.30 बजे वे कुनिहार की शिव तांडव गुफा में होने वाले सामाजिक समारोह में शिरकत कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। डॉ. शांडिल इसी दिन 1.30 बजे सोलन स्थित शिव मंदिर जटोली में होने वाले समारोह में भाग लेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें