फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में खोखे में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोखे से चोरी किया था करीब 1.20 लाख रुपये का सामान
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचे गए दोनों आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर-सुबाथू रोड पर एक खोखे से चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।
पुलिस के अनुसार, धर्मपुर निवासी शिकायतकर्ता मंगत राम ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका धर्मपुर-सुबाथू रोड स्थित रेलवे पुल के समीप लोहे का खोखा है। इसमें वे गैस चूल्हे, कुकर एवं भट्टी आदि की मरम्मत का कार्य करते हैं। 11 फरवरी को वे अपने खोखे को विधिवत बंद कर घर चले गए। अगले दिन कार्य के लिए पहुंचे तो पाया कि खोखे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था। चोरी हुए सामान में 5 गैस चूल्हे, एक 5 किलोग्राम का छोटा सिलिंडर, 2 भट्टियां, 8 कुकर के ढक्कन व अन्य उपकरण शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इस पर पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों वीरेंद्र निवासी गांव गसान सोलन व अभिषेक निवासी गांव व डाकघर सनावर सोलन को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा चुकी है। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें