फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परिवहन पेंशनरों ने लंबित एरियर जारी करने की उठाई मांग

विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी के सेवानिवृत  कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
नालागढ़ में हुई एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक
विज्ञापन

बकाया 16 फीसदी डीए भी शीघ्र जारी करें प्रदेश सरकार


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)।
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नालागढ़ इकाई की बैठक में लंबित बकाया राशि जारी करने की मांग की गई। बैठक नालागढ़ की एचआरटीसी के वर्कशाप स्थित दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन से मांग उठाई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डीए की तीन फीसदी का लाभ शीघ्र जारी किया जाए। साथ ही 65, 70 व 75 वर्ष पूरे करने वाले पेंशनरों को 5, 10 व 15 फीसदी वेतन वृद्धि का एरियर शीघ्र दिया जाए।
जिलाध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि जनवरी माह की पेंशन आज तक नहीं मिली है। उन्होंने पेंशन का बजट में स्थाई समाधान करने की मांग रखी। केंद्र की तर्ज पर पेंशनरों को बकाया 16 फीसदी डीए शीघ्र जारी किया जाए। यदि समय रहते उपर्युक्त मांगों पर कार्रवाई नई की गई, तो कल्याण मंच प्रदेश इकाई के अनुसार 17 व 18 फरवरी को शिमला में प्रस्तावित भूख हड़ताल में हिस्सा लेगा। साथ ही आगामी विधान सभा सत्र में पेंशनर विधान सभा का घेराव करने के लिए भी बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रामस्वरूप चौधरी, रघुबीर सिंह, ओंकार सिंह, राम सिंह, राम लोक, सुच्चा राम, संतोख सिंह, तिलक राज, गुरदर्शन सिंह, नंदलाल, राम रतन, दलीप चंद, भूपेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, व्यास सिंह, कर्मचंद, साहिक मोहम्मद, भीम सिंह, भागा राम, केवल कृष्ण बाबू राम, नसीब चंद, सुरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, धर्मपाल, जयंत सिंह, राधा कृष्ण, गुरदर्शन सिंह, हरपाल सिंह, कर्मचंद, कमल कुमार व चरण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें