फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीआर की चढ़ाई में फंसा ट्राला, घंटों लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू में वाहन चालकों को सोमवार सुबह ही जाम की समस्या से जूझना पड़ा। टीटीआर की चढ़ाई में अचानक लोड ट्राला घूम गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
गनीमत रही कि जिस समय यह ट्राला घूमा, उस दौरान दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही फोरलेन का कार्य की खुदाई भी चली हुई है। ट्राला घूमने के बाद घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ा है। जाम लगने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सामान से भरा ट्राला कालका से शिमला जा रहा था। ऐसे में जैसे ही ट्राला टीटीआर चौक से ऊपर की ओर आने लगा, वैसे ही सड़क पर घूम गया और बीचोंबीच फंस गया। इस कारण तीन किलोमीटर के एरिया में वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

सुबह 8:00 बजे ही कतारें लगने से नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी आई। उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि ट्राले के सड़क पर ही घूम जाने के चलते जाम लगा था। इसे तुरंत खुलवाने के लिए टीम को तैनात किया गया। करीब आधे घंटे में सड़क को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें