फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानोंघाट के समीप पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। मानपुरा थाने के तहत दानोंघाट-बेरसन मार्ग पर एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। यूपी के लखीमपुर खारा थाना निगासन के गांव ईसरी पुरवा का कमलेश सिंह (23) बेरसन गांव के ताज मोहम्मद का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार सुबह वह दानोंघाट से ट्रैक्टर लेकर बेरसन आ रहा था कि दानोंघाट के समीप ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन

बेरसन गांव के सलीम मोहम्मद ने जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो उसके ताज मोहम्मद को सूचित किया। सूचना मिलते ही ताज मोहम्मद मौके पर आया और ग्रामीणों की मदद से कमलेश सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें