फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के गलोग में तमिलनाडु के टूरिस्टों से भरी गाड़ी पलटी

Fri, 14 Apr 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
शिमला से मनाली जा रही बस एनएच 205 पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सभी यात्री तमिलनाडु के हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला से मनाली जा रही बस एनएच 205 पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सभी यात्री तमिलनाडु के हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बस में 45 लोग सवार थे। इसमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। इसे आईजीएमसी रेफर कर दिया है। कुछ घायलों को उपचार के लिए धामी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


  पुलिस के अनुसार अर्की थाना के तहत गलोग के पास शाम साढ़े छह बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर एक टूरिस्ट डीलक्स बस नंबर यूपी 17 टी 9191 मर्जन टेवलर तमिलनाडु अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई।

हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की अनहोनी का समाचार नहीं है। बस में लगभग 45 लोग सवार थे। बस शिमला से मनाली जा रही थी कि अचानक सड़क पर पलट गई। इसमें से एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। इसे इंदिरा गांधी मेडिकल चिकित्सा संस्थान शिमला ले जाया गया है तथा कुछ को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु धामी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


अर्की पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस का दल घटना स्थल की ओर रवाना किया तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें