फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को बताया वोट का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंदन स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में चुनावी पाठशाला के तहत बच्चों को वोट का महत्व बताते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

धुंदन विद्यालय में अर्की से आए हरीश और वीरेंद्र ने चुनावी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया और 18 वर्ष की आयु पूरे होने पर अपना वोट बनाने और मत का प्रयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशीन में जब वोट डाला जाए पूरी प्रक्रिया होने व बीप की आवाज आने पर ही अपना स्थान छोड़कर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने स्वयं वोट डालकर जानकारी हासिल की। स्वयं सेवियों को मतदान मशीन के बारे में जानकारी देते वोट डालने का अभ्यास भी करवाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का सदुपयोग करेगा। इस चुनावी प्रक्रिया में बूथ स्तर सुपरवाइजर जितेंद्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें