फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में टोकन सिस्टम बंद, भीड़ में फर्श पर बैठे रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को टोकन नहीं मिल रहे हैं। उपचार के लिए पहुंचे मरीज पर्ची बनाने के बाद सीधे चिकित्सक की ओपीडी के बाहर जुट रहे हैं और यहां मरीजों की भीड़ कोविड नियमों से बेपरवाह बारी का इंतजार कर रही है। सहूलियत छिन जाने से मरीज फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। जबकि इससे पूर्व टोकन आवंटित होने पर मरीज बारी के हिसाब से ही ओपीडी के बाहर खड़े होते थे और इससे भीड़ की संभावना भी कम रहती थी। अस्पताल प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पांच ओपीडी में यह सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन

अब इसके बंद होने से अव्यवस्था साफ झलक रही है। ओपीडी के बाहर बैठे मरीजों का नंबर टोकन आधार पर नहीं लग रहा है। इस दौरान सिफारिश के आधार पर डॉक्टर से जांच करवाने वालों की भीड़ अस्पताल में पहुंच रही है। मंगलवार को अस्पताल में ओपीडी के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान बैठने के लिए जगह नहीं मिली और कुछ मरीज फर्श पर बैठने को मजबूर हो गए। मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह 10:25 बजे चर्म रोग ओपीडी, हड्डी रोग कक्ष के बाहर से टोकन सिस्टम नहीं चल रहा था। इलाज के लिए मरीजों की भीड़ का जमावड़ा कक्ष के बाहर लग गया। वहीं, समय 11: 05 पर मेडिसिन ओपीडी के समीप जगह न मिलने से कई मरीज फर्श पर बैठ कर डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए।
टोकन सिस्टम बंद होने के बाद भी अस्पताल में बैठने की जगह तक नहीं मिल रही है। वहीं, सुबह 11: 30 बजे पर्ची बनाने, दवा लेने, फीस काउंटर पर लोगों की भीड़ आम दिनों की तरह ही नजर आई। अस्पताल में रोजाना कोविड के नियमों को तार-तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें