फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशहर पंचायत ने 40 कारोबारियों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर(सोलन)। रामशहर पंचायत ने दुकानों का किराया जमा नहीं करवाने वाले 40 कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं। कारोबारियों ने पिछले डेढ़ साल से दुकानों का किराया जमा नहीं करवाया है। नोटिस के बाद कुछ दुकानदार पंचायत प्रधान से मिले।
विज्ञापन

दुकानदारों ने प्रधान को बताया कि पिछले डेढ़ साल से उनकी दुकानें बंद हैं जिसके चलते उन्होंने किराया जमा नहीं करवाया है। रामशहर पंचायत ने 40 दुकानें किराये पर बनाई है। सभी दुकानें किराये पर चढ़ी हैं। पिछले मार्च से दुकानदारों ने दुकानों का किराया नहीं दिया है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान उनकी दुकानें बंद रहीं। अगर कभी-कभार खुली तो बिक्री नहीं हुई।
दुकानदार परमजीत, सुभाष, सुमित, कमल कुमार, रणजीत सिंह, राज कुमार ने पंचायत प्रधान से दुकानों का किराया माफ करने की मांग की है। दुकानदार राज कुमार और रणजीत ने बताया कि दुकानों की हालत काफी खराब है और लंबे समय से दुकानों की मरम्मत नहीं हुई है। दुकानों में हल्की सी बरसात पर पानी टपक रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानों की मरम्मत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया किराया जमा न करवाने पर उन्होंने सभी दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। पंचायत के पास किराया माफ करने का काई प्रावधान नहीं है। उन्होंने दुकानदारों के आग्रह पर प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त सोलन और जिला पंचायत अधिकारी को लिखा है। अगर वे इनका किराया माफ कर देते है तो उन्हेें कोई एतराज नहीं है।
उन्होंने बताया कि नोटिस जारी करने के बाद कुछ दुकानदारों ने किराया जमा कराया है लेकिन आधा दर्जन दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने पिछले डेढ़ साल से कोई पैसा जमा नहीं करवाया है। पंचायत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें