फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स

विज्ञापन
कंडाघाट की पंचायत मही में एक बैठक के दौरान मौजूद ग्रुप की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कंडाघाट की मही पंचायत में विशेष बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। विकास खंड कंडाघाट की मही पंचायत में जेएलजी ग्रुप की विशेष बैठक हुई। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता व उन्हें सुदृढ़ बनाना था। बैठक में विशेष तौर पर शेड सोसायटी की चेयरमैन सुनीता ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक मही पंचायत की प्रधान अंजू कौंडल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में जेएलजी की ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया। सुनीता ठाकुर ने कहा कि नाबार्ड की स्कीम के तहत महिलाओं के ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप बनाए गए हैं। इन्हें शेड्स सोसायटी सहयोग कर रही है। उन्होंने महिलाओं से अनुभव सांझा किए। उन्होंने ग्रुप की महिलाओं से आह्वान किया कि वे एक-दूसरे का सहयोग करके आगे बढ़ सकती हैं। इस अवसर पर स्वास एनजीओ के अध्यक्ष देविंदर शर्मा, नीलम राणा, ट्रेनर लीला ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने कहा कि महिलाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें