फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सवा तीन घंटे तक लेट चलीं पांच ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रैक पर यात्रियों को दूसरे दिन भी झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


दिल्ली से धुंध के कारण ट्रेनें देरी से पहुंच रहीं कालका
स्टेशनों पर इंतजार कर रही सवारियों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर धुंध के चलते दूसरे दिन भी पांच ट्रेनें देरी से चलाई गईं। मंगलवार को भी तीन ट्रेनें दस मिनट से सवा तीन घंटे तक देरी से चली हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशनों पर यात्री खड़े होकर इंतजार करते रहे। दिल्ली से धुंध के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ तक काफी धुंध है। इस कारण काफी दिक्कतें आ रही है। इसके कारण कालका से संपर्क ट्रेनें देरी से शिमला की ओर चलाई जा रही हैं। कालका से शिमला की ओर ट्रेनें देरी से आने के चलते शिमला से कालका भी ट्रेनें डेढ़ घंटा देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार मंगलवार को 52451 शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:45 की बजाय 8:00 बजे रवाना हुई। ये ट्रेन करीब 2.15 घंटा देरी से शिमला की ओर चली। इसके बाद आने वाली 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6:20 बजाय 9:34 बजे शिमला की ओर निकली। यह ट्रेन करीब 3.14 घंटे देरी से चली। वहीं 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7:00 की बजाय 1.25 घंटे देरी से सुबह 8:25 बजे निकली। इस ट्रेन को हिम दर्शन से पहले रवाना किया गया। 52443 हॉली-डे स्पेशल ट्रेन सुबह 8:05 की बजाय 10:03 बजे करीब 1.58 घंटे देरी से शिमला की ओर आई। हिमालय क्वीन ट्रेन शताब्दी के 15 मिनट देरी से आने के कारण 11:55 की बजाय 12:05 बजे दस मिनट देरी से चलीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इन दिनों कालका-शिमला रेल ट्रैक पर सभी ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं। सोमवार को बाहरी राज्यों में अधिक धुंध होने के कारण ट्रेनें देरी से चलाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें