अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : dimic
अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में दो अन्य लड़कों की तलाश जारी है। शिमला से हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस वीडियो में कोई टेंपरिंग आदि तो नहीं हुई है, पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है।
मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है। गिरफ्तार किए गए तीनों रेलवे के कर्मचारी हैं। वहीं लड़की के साथ वीडियो में नजर आए रहे लड़कों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की के भी बयान दर्जकर लिए हैं। लड़की नाबालिग है तथा उसने अपने बयान में कहा है कि उसे लड़के जबरन रेलवे ट्रैक के पास लेकर गए थे।
यह वीडियो दो पार्ट में बनाया गया है। पहले पार्ट में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में स्कूली छात्रा एक युवक के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई गई है। वहीं दूसरे पार्ट में कुछ अन्य युवक छिपकर वीडियो बना रहे हैं और बाद में लड़के कथित छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते भी नजर आ रहे हैं।
इस मामले को लेकर हालांकि सोलन में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ था लेकिन शिमला पुलिस ने शुक्रवार को सोलन पुलिस को जांच करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद ही सोलन पुलिस ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से भी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। लेकिन शिमला पुलिस के पास दर्ज एक शिकायत के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इसमें अभी कुछ और लड़कों की गिरफ्तारी हो सकती है।