फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में तांबा चोरी करने वाली तीन आरोपी दबोचे

Fri, 28 Jul 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने बद्दी के दूर संचार विभाग के नजदीक एक मोटर रिपेयर की दुकान से तीस किलो तांबा चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को बद्दी के बीएसएनएल कार्यालय के सामने एक मोटर रिपेयर की दुकान से 30 किलो तांबा चोरी हो गया था। जिस पर दुकान के संचालक ने तांबा चोरी होने की शिकायत बद्दी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसकी जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि एक पिकअप यहां से निकलती है। जिस पर पुलिस ने पिकअप के चालक मानपुरा निवासी सुरेंद्र से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसके साथ शीतलपुर का मोहम्मद बशीर और यूपी के मुरादाबाद का विकास भी शामिल था। इसके पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी प्रियंक ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें