फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक ड्राइवर से लूट मामले का तीसरा आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू में 15 जनवरी को 12,400 रुपये थे लूटे
विज्ञापन

पुलिस तीन को कर चुकी गिरफ्तार, एक फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। परवाणू में ट्रक चालक के साथ लूट के मामले में शामिल एक अन्य आरोपी रितिक निवासी खिला कॉलोनी कालका, जिला पंचकुला को पुलिस ने कालका से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले से गिरफ्तार दो आरोपी पारस और रणजीत की निशानदेही पर ये कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों से वारदात के लिए इस्तेमाल दोनों मोटर साइकिलों को भी जब्त कर चुकी है। बता दें आरोपियों ने 15 जनवरी को परवाणू में ट्रक चालक से लूट की थी। उससे ट्रक की चाबी समेत 12,400 रुपये की लूट कर आरोपी फरार हो गए थे। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें