नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सल्लेवाल में शराब ठेक पर पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। सेल्समैन के मुताबिक एक बाइक पर दो युवक हेलमेट पहनकर आए। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर नकदी और शराब की दो बोतलें लूट लीं।
सेल्समैन कुलशेर सिंह ने बताया कि वीरवार देर सायं आरोपियों ने पिस्तौल कान पर रख दी और कहा कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। करीब 50,000 रुपये की नकदी लूट ली। अंग्रेजी शराब की दो बोतलें चोरी कीं और बाइक पर नालागढ़ की तरफ फरार हो गए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। नालागढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। एएसपी नरेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।