फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: शहर में चोर गिरोह सक्रिय, बाईपास स्थित दुकान से उड़ाए एक लाख

Wed, 09 Nov 2022 03:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

बाईपास के समीप एक अन्य कारोबारी की दुकान से देर रात चोर एक लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं। चोरों ने साथ लगती एक ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़ने की कोशिश भी की मगर वे असफल रहे। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत सपरून चौकी में दी है।
विज्ञापन
सोलन बाईपास पर दुकान में चोरी की घटना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी दौर के बीच जिला मुख्यालय में चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार को शहर के मालरोड पर बाईपास के समीप एक अन्य कारोबारी की दुकान से देर रात चोर एक लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं। चोरों ने साथ लगती एक ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़ने की कोशिश भी की मगर वे असफल रहे। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत सपरून चौकी में दी है। वहीं, पुलिस ने कारोबारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले शनिवार को देहूंघाट के कारोबारी के गल्ले से शातिर ने दिनदहाड़े 1500 रुपये की राशि उड़ा ली थी। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोलन बाईपास के कारोबारी अमरप्रीत पुंज ने पुलिस को शिकायत दी है कि सोमवार देर रात अज्ञात शातिर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने गल्ला तोड़कर उसमें पड़ी करीब 1,00000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसका पता उन्हें सोमवार की सुबह लगा। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले शनिवार को राहुल बंसल निवासी देहूंघाट ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से शातिर ने 1500 रुपये पर हाथ साफ कर दिया था। इस वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक सीसीटीवी में भी कैद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। वहीं उधर, थाना प्रभारी सोलन प्रियंका चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि देहूंघाट में चोरी को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस मामले में शामिल शातिरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें