फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन-चंबाघाट सड़क पर स्कूल के बाहर रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
सोलन-चंबाघाट रोड पर निजी स्कूल के बाहर अवैध पा​र्किंग पर खड़े वाहनों के कारण लगे जाम में फंसी ए
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े वाहनों से बढ़ी परेशानी, एंबुलेंस को भी नहीं मिल रहा रास्ता
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर दो दर्जन वाहन रहते है खड़े


निशिल मेहता
सोलन। शहर की सोलन-चंबाघाट सड़क पर एक निजी स्कूल के बाहर रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूल के बाहर सड़क के दोनों ओर करीब दो दर्जन वाहन खड़े हो जाते हैं, जिससे आम लोगों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि कई बार एंबुलेंस को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। वीरवार को भी हालात ऐसे ही बने रहे। दोपहर 12:23 बजे से ही वाहन सड़क किनारे लगने शुरू हो गए। 12:54 बजे तक कई वाहन स्कूल के बाहर खड़े हो गए, जिनमें कुछ सड़क के मोड़ पर खड़े होने से पैदल राहगीरों को ज्यादा दिक्कत हुई। दोपहर 1:15 बजे तक सड़क के दोनों ओर करीब दो दर्जन वाहन खड़े हो गए और जाम लगना शुरू हो गया। 1:18 बजे स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसे निकलने में करीब 5 मिनट का समय लगा। इस कारण सोलन-चंबाघाट सड़क पर लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम के चलते पास स्थित पुराने बस अड्डे पर भी वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे वहां भी अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। अशोक चौहान डीएसपी यातायात पुलिस ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि जाम से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन


पार्किंग होने के बावजूद सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
निजी स्कूल के पास ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जहां वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। इसके बावजूद लोग सड़क किनारे ही वाहन पार्क कर रहे हैं। छुट्टी के समय इस अव्यवस्था के कारण स्कूल के बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सोलन-चंबाघाट रोड पर निजी स्कूल के बाहर अवैध पार्किंग पर खड़े वाहनों के कारण लगे जाम में फंसी ए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें