फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चुहूवाल में दिनदहाड़े नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। रडियाली पंचायत के चुहूवाल गांव में एक व्यक्ति के घर से चोरों ने दिनदहाड़े नकदी, सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। मौके पर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चुहूवाल निवासी अजीत जैन के घर पर दोपहर बाद 2:00 और 4:00 बजे के बीच चोरी की घटना हुई। 2:00 बजे अजीत जैन अपनी पत्नी के साथ बाजार में अपनी दुकान गए थे। उन्होंने घर पर ताला लगाया हुआ था। दुकान पर कुछ समय रहने के बाद वह वापस घर लौटे तो उनके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनकी अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे 45,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। अजीत जैन ने बताया कि वह केवल दो घंटे के लिए घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान चोर दिनदहाड़े उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे गए। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें