फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर से हटेंगे रेहड़ी फड़ी वाले, चौड़े होंगे रास्ते

Fri, 14 Oct 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
शहर में यातायात और पैदल चलने वालों के लिए परेशानी बन चुके रेहड़ी फड़ी वालों को जल्द हटाया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में यातायात और पैदल चलने वालों के लिए परेशानी बन चुके रेहड़ी फड़ी वालों को जल्द हटाया जाएगा। मुख्य सड़कों के किनारे कारोबार करने वाले इन फड़ी वालों से शहर मुक्त होगा। शहर की सड़कें चौड़ी होंगी। इस कारण शहर में आए दिन लगने वाले जाम से भी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को राहत मिलेगी। साथ ही शहर की खूबसूरती में इजाफा होगा। यह सब संभव होगा जल्द बनने वाले वेंडर स्ट्रीट से।
विज्ञापन

 
नगर परिषद ने वेंडर स्ट्रीट बनाने के लिए जगह को चिन्हित कर लिया है। साथ ही शहरी विकास विभाग से फंड भी जारी हो चुका है। लंबे समय से शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा भी रेहड़ी फड़ी वालों को कारोबार के लिए तय जगह दिए जाने की मांग की जा रही थी। नगर परिषद की योजना सफल रही तो आने वाले दिनों में शहर के सभी रेहड़ी-फड़ी लगाकर कारोबार करने वालों को एक छत नसीब होगी।

इसके लिए सपरून के पास नप ने जगह चिन्हित भी कर ली है। वर्तमान में यह जगह निजी वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग में लाई जा रही है। नप ने इस जगह में चार मंजिला इमारत बनाने का विचार बनाया है। इसमें पहले दो मंजिल में वाहनों के लिए मल्टी पार्किंग बनाई जाएगी। बाकी बचे दो मंजिलों को रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में यह है स्थिति
शहर के मालरोड, अप्पर बाजार, सपरूण चौक और गंज बाजार जैसी जगहों में सड़क के किनारे रेहड़ी-फड़ी वाले फल, सब्जी, कपड़े, जूते तथा खिलौने जैसे विभिन्न चीजों को बेचने के लिए अपनी दुकान सजा लेते हैं। ऐसे स्थानों पर शौचालयों का प्रावधान नहीं होने से यह खुले में शौच जाते हैं। इससे वातावरण भी दूषित होता है। इसके साथ ही यह लोग बचे हुए सामानों का कूड़ा कचरा इधर उधर फेंक देते हैं। इससे शहर के सौंदर्य को ग्रहण तो लगता है।

हादसों का रहता है अंदेशा
रेहड़ी फड़ी के कारण तंग बाजारों में आगजनी के वक्त दमकल की गाड़ियों को हादसे वाली जगह पर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसा ही वाक्या कई बार शहर के व्यस्त बाजारों में से एक अप्पर बाजार में हो चुके हैं। जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अतिक्रमण के कारण हादसे वाली जगह पर समय रहते नहीं पहुंच पाईं। स्थानीय दुकानदारों और लोगों को ही आग को बुझाने का कार्य करना पड़ा।

और बेहतर मिलेंगी सुविधाएं
नप द्वारा बनाए जा रहे वेंडर स्ट्रीट में रेहड़ीफड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को शौचालय की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही साफ वातावरण और साफ कैंटीन की व्यवस्था होगी। बेहतर लाइट की सुविधा के कारण देर शाम तक भी कार्य कर दुकान खोल सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को भी एक छत के नीचे जरूरत की चीजें आसानी से
मिल जाएंगी।

स्परून में बनेगा वेंडर स्ट्रीट : ईओ
नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि नगर परिषद स्वरून में वेंडर स्ट्रीट बना रही है। इसके लिए शहरी विकास विभाग द्वारा 80 लाख का बजट जारी भी किया जा चुका है। नप के अधिकारियों द्वारा इसके निर्माण के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। इसके बाद टेंडर लगा दिए जाएंगे। इस वेंडर स्ट्रीट में केवल लाइसेंस धारक वेंडर ही बैठ पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें