फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिस्टम बदला, मालरोड से वाहनों की आवाजाही बंद

Sat, 29 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
दिवाली के दौरान 29 और 30 अक्तूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली के दौरान 29 और 30 अक्तूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। उत्सव के दौरान सोलन मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार 29 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तथा 30 अक्तूबर को सुबह 11 से रात 8 बजे तक उपायुक्त कार्यालय चौक से पुराने बस अड्डे के बीच किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही तथा पार्किंग नहीं होगी। यह आदेश धकेलकर चलाई जाने वाली रेहड़ियों पर भी लागू होंगे।
विज्ञापन

 
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के अनुसार यह प्रतिबंध दीपावली उत्सव के दौरान लोगों की अत्यधिक आवाजाही के चलते उनकी सुरक्षा के मद्देनजर लगाया है। हालांकि एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, सेना तथा कानून और व्यवस्था के लिये तैनात वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं होगा। यह पुष्टि जिला दंडाधिकारी सोलन डॉ. राकेश कंवर ने की है। दिवाली पर्व पर सुरक्षा इंतजाम को लेकर अस्पताल, पुलिस, अग्निशमन विभाग ने तैयारी कर ली है। विभागों ने आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए कुछ खास इंतजाम भी किए हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल में सुविधाएं देने के लिए आपातकालीन में चिकित्सकों की तैनाती की है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अग्निशमन विभाग और पुलिस भी सतर्क है। अग्निशमन विभाग ने शहर के ठोडो ग्राउंड, पुराना बस स्टैंड और एक वाहन फायर स्टेशन में खडे़ किए हैं। वहीं अग्निशमक यंत्रों की भी जांच पूरी की है। दूसरी ओर शहर में शरारती तत्व हुड़दंग न मचा सके इसके लिए जगह पर पुलिस कर्मचारी तैनाती की है। सुरक्षा को लेकर अग्रिशमन अधिकारी हेमराज गौतम ने बताया कि यदि शहर में किसी प्रकार की आगजनी घटना हो जाए तो 101 या 223888 पर काल कर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरी सलाह
- दिवाली पर पटाखों का कम से कम जालाएं
- जलने पर सबसे पहले ठंडे पानी का करें प्रयोग
- जलने पर घाव पर न लगाएं पट्टी
- पटाखे जलाते समय सूती कपड़े पहने
- आंखों का रखें खास ध्यान
- बड़ों की देखरेख में जलाए पटाखे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें