फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से जमा दो कक्षा के छात्र की मौत

Thu, 16 Feb 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो, कंडाघाट सोलन
विज्ञापन
कंडाघाट चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कंडाघाट चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार देर रात की है। युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमल वर्मा पुत्र दुर्गा सिंह निवासी गांव कोटला बुधवार देर रात कंडाघाट स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भरवाने गया था। वह कंडाघाट चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
 
कमल कंडाघाट स्कूल में जमा दो कक्षा में पढ़ता था तथा मार्च में उसने परीक्षा देनी थी। इस दुर्घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कंडाघाट दलीप ने बताया कि मृतक स्थानीय युवक है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर बाजार में बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। इसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोलन से परवाणू की तरफ बाइक पर जा रहे युवक ने धर्मपुर बाजार में सिहारडी मुसलमाना निवासी महिला रीता को टक्कर मार दी। इसके कारण महिला को गंभीर चोटें आईं। घायल को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां से महिला को सोलन अस्पताल रेफर किया गया जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें