फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी नाटियों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर कुलदीप शर्मा और सुरेश शर्मा ने बांधा समां
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता बनी आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 22वें हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकसंगीत और युवा प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला। पहाड़ी गायक जूनियर कुलदीप शर्मा सुरेश शर्मा ने अपनी लोकप्रिय नाटियों से ठोडो मैदान में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुरेश शर्मा की प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
संध्या की शुरुआत उभरते गायक बंसी बॉबी और शिमला के गायक नितिन कौशल की प्रस्तुतियों से हुई, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा रोहड़ू की गायिका दीक्षिता ब्रागटा, किरण शर्मा और सोलन की गायिका ज्योति शर्मा ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। कलाकार संतोष खत्री, देवराज शर्मा और प्रताप ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण स्कूली बच्चों की पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता रही। विभिन्न स्कूलों के नन्हे कलाकारों ने हिमाचली लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, दयानंद आदर्श विद्यालय, सोलन पब्लिक स्कूल, नटखट स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय और यूरो किड्स सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जानी-मानी रंगकर्मी कुमारी सुनीता शर्मा और श्रीमती मंजू भारद्वाज मौजूद रहीं।

इसके साथ ही हिमाचल आइडल संगीत प्रतियोगिता के पहले राउंड में भी प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस राउंड में सोनू भारद्वाज और मुकेश शर्मा एडवोकेट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सोलन की मेयर श्रीमती सुषमा शर्मा मुख्य अतिथि तथा डिप्टी मेयर गौरव राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके अलावा पार्षद अभिषेक ठाकुर, प्रियंका अग्रवाल, रोहित भारद्वाज, रेखा साहनी, सुरेंद्र कुमार, प्रियंका पांजा, अंकुश सूद, पूजा तंवर, सरिता ठाकुर, कुमारी नीलम, पूर्व पार्षद रजनी और रूसी वालिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से बताया गया कि हिमाचल उत्सव की आगामी सांस्कृतिक संध्याओं में भी हिमाचली लोक संस्कृति, युवा प्रतिभाओं और नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें