फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली, व्यायाम और अन्य गतिविधियां कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलेरा स्कूल में एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यू जएजेंसी
अर्की (सोलन )। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में आयोजित एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों द्वारा प्रभात फेरी से हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवी ने प्रात:कालीन व्यायाम में भाग लिया। दिन के मुख्य कार्यक्रम के तहत अग्निशमन विभाग, अर्की की टीम ने शिविर में पहुंचकर स्वयंसेवी को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विभागीय टीम ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं, आपदा घटित होने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों तथा बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को स्ट्रेचर बनाने एवं उसके सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके साथ ही आग के विभिन्न प्रकारों तथा अलग-अलग प्रकार की आग को बुझाने के लिए उपयोग किए जाने वाले अग्निशामक यंत्रों की जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों को अग्निशामक यंत्रों के सही एवं सुरक्षित उपयोग का प्रदर्शन भी करवाया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने स्वयंसेवियों को आपदा अथवा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम रखते हुए त्वरित, सुरक्षित और उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण से स्वयंसेवियों में आपदा के समय स्वयं और दूसरों की सुरक्षा करने और बचाव कार्यों में सहयोग देने का आत्मविश्वास बढ़ा। एनएसएस शिविर की इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों को अनुशासन, सेवा भावना, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें