फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदारों को सौंपा जाए राजस्व मामलों की शिनाख्त का काम

Sat, 10 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नंबरदार संघ की जिला स्तरीय बैठक में राजस्व संबंधी मामलों की शिनाख्त रिटायर्ड चौकीदारों, प्रधानों और उपप्रधानों से करवाने का विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष चतर सिंह ने की। कुनिहार में आयोजित इस बैठक में राजस्व संबंधी मामलों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों की शिनाख्त का काम नंबरदारों को ही सौंपा जाए।
विज्ञापन


जिला नंबरदार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरकार के आदेश होने पर भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार अभी तक रिटायर्ड चौकीदार, प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत मेंबरों से राजस्व संबंधी मामलों की शिनाख्त करवा रहे हैं, यह गलत है। आधार कार्ड और पहचानपत्र के आधार पर राजस्व संबंधी मामलों की शिनाख्त नहीं की सकती है। जल्द ही नंबरदारों की समस्याओं को लेकर डीसी सोलन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और नंबरदारों की उनके साथ एक बैठक रखी जाएगी।

बैठक में नंबरदारों ने रोष जताया कि उनके मानदेय को लेकर सरकार कोई ठोस नीति नहीं बना रही। इसका असर 2017 के विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। इस मौके पर कन्हैया राम, प्रेमसिंह, दिला राम, भूपेंद्र सिंह, नंदलाल, किरपाराम, चमनलाल, आशाराम, चुन्नीलाल, सुरेश कुमार, केशवराम, आत्म स्वरूप, देवराज और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें