फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे में लावारिस फेंक दिए डाक से भरे बैग

Mon, 21 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
सोलन बस अड्डे में खुली पड़ी डाक से भरी एक बोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटी युग में मेल, व्हाटसऐप्प जैसी अनेक ऑनलाइन संचार सुविधाओं और निजी कूरियर कंपनियों की भीड़ में सबसे पुरानी तथा विश्वसनीय माने जानी वाली भारतीय डाक सेवा का दम निकल रहा है।
विज्ञापन


रही सही कसर लोगों की डाक एक स्टेशन के दूसरे स्टेशन तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले कर्मचारी पूरी करके लोगों के विश्वास से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में डाक विभाग की लोकप्रियता और विश्वसनीयता को लेकर आए लोग सवाल उठाते रहे हैं।

डाक विभाग की कुछ ऐसी ही लापरवाही का नजारा सोलन बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर करीब 12.15 बजे देखने को मिला। महत्वपूर्ण डाक से भरी डाक विभाग के चार सिल्ड बोरियां बस स्टैंड में लावारिस पड़ी रहीं। यही नहीं एक बोरी बुरी तरह से फटी हुई थी। कोई भी इस बोरी से आसानी से डाक गायब कर सकता था। लेकिन डाक विभाग को खबर कहां। न तो डाक पर पहरा न ठिकाने तक पहुंचाने की व्यवस्था।
विज्ञापन


ऐसे प्रतीत हो रहा था कि किसी ने बेकार रद्दी बस स्टैंड पर फेंकी हो। ऐसे में भारतीय डाक सेवाओं का ऐसा हाल कि साक्षात्कार हो जाना लेकिन इंटरव्यू लेटर न मिलना, पेपर आज लेकिन डाक से रोलनंबर नहीं पहुंचना जैसी जगहंसाई वाली घटनाएं होती रही हैं।

चुपचाप बैग सिलकर बस में कर दिए लोड
एक जिम्मेवार पाठक और अहम ओहदे के अधिकारी ने अमर उजाला के साथ डाक विभाग की यह लापरवाही जाहिर की। स्पॉट पर चित्र लेने के बाद डाक विभाग के एक अधिकारी को इसकी सूचना फोन पर दी। बस फोन बजने के कुछ ही मिनटों में आननफानन में बैग को सिल दिया गया और सोलन-राजगढ़-पिडग बस में फेंक दिया गया।

हो सकते हैं कई अहम दस्तावेज
डाक विभाग की यह लापरवाही विभाग की विश्वसनीयता पर कई प्रश्न खड़े कर रही है। इग्नू के प्रश्नपत्र और किताबों के अलावा सरकारी पत्र, पार्सल, मार्क्स लिस्ट, रिजल्ट, साक्षात्कार लेटर तथा रोलनंबर आदि कई अहम दस्तावेज भेजे जाते हैं। लेकिन फटे बैग के चलते किसी का भी कोई अहम दस्तावेज गायब हो सकता है।

घोर लापरवाही, होगी कार्रवाई : सिंह
निदेशक डाक सेवाएं निर्मल सिंह ने कहा कि यह मामला घोर लापरवाही का है। डाक विभाग ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। जिम्मेवार कर्मचारी अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा। अगर कोताही निकली तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि इस तरह कोई भी अहम दस्तावेज गुम हो सकता है। ऐसे लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें