फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम ने की कार्रवाई, पांच कारोबारी के काटे चालान

विज्ञापन
शहर के माल रोड पर अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए। संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने मालरोड पर की कार्रवाई, दुकान से बाहर सजाया था सामान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सोलन शहर के मालरोड और प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। निगम की टीम ने अब अपनी रणनीति बदलते हुए सामान जब्त करने के बजाय सीधे चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पहले दिन की कार्रवाई में मालरोड पर पांच दुकानदारों के चालान काट 4,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही दर्जनों फड़ी वालों को मौके से हटाया गया। नगर निगम के सफाई निरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में टीम ने मालरोड और आसपास के बाजारों में दो बार गश्त की। इस दौरान सड़क पर सामान सजाकर बैठे कारोबारियों की वीडियो और फोटोग्राफी भी की गई। टीम ने दर्जनों दुकानदारों को सड़क से सामान हटाने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण न हटा, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम अब तक अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर गाड़ियों में भरकर कार्यालय ले जाता था, लेकिन अब निगम ने सीधे जुर्माने का रास्ता चुना है। अब नियम तोड़ने वालों के 1000 से 2000 रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
मालरोड और बाजारों में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। पहले दिन मालरोड पर चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि राहगीरों और यातायात को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें