फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दरबार पहुंचा बद्दी की सफाई का मुद्दा

Sat, 08 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधर पाई है। अब नगर परिषद बद्दी की सफाई व्यवस्था पर हिंद मजदूर सभा ने सवाल उठाए हैं। सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने बद्दी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे हैं। इसमें नगर परिषद एरिया बद्दी में सफाई की दिनोंदिन बिगड़ती हालत से अवगत करवाया है।
विज्ञापन


पत्र में बताया है कि इस औद्योगिक हब में संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों मजदूर गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। सफाई कार्य को ठेके पर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों के पास सफाई की जिम्मेदारी है वह केवल क्षेत्र विशेष में ही सफाई का ध्यान रख रहे हैं। शहर में जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर और गंदगी से भरी बंद पड़ी नालियां बीमारियों को न्यौता दे रही हैं।

शिकायत में मेला राम चंदेल ने कहा कि नालियों और पुलियों को बार-बार बनाकर तोड़ा जा रहा है। इससे जनता के पैसे का सरेआम दुरुपयोग हो रहा है। कुछ माह पहले हाउसिंग बोर्ड और अन्य क्षेत्रों में इंटर लॉकिंग टाइलें लगाकर रास्ते बनाए जा रहे हैं। बाद में सीवरेज कनेक्टिविटी के लिए लाखों की कीमत से बने टाइलनुमा रास्तों को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल, जिला रणजीत ठाकुर, मलूक खान, प्रीतम दास सोनी, डॉ. प्रदीप ठाकुर, दाता राम सैणी समेत अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री और उद्योग मंत्री को शिकायत पत्र भेजकर बद्दी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है। कहा कि गंदगी के चलते इस क्षेत्र के लोग कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर माह लाखों रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जाने के बावजूद भी बद्दी ज्यों का त्यों के ढेर पर खड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें