फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकार जल्द जारी करे लंबित डीए व एरियर की राशि

विज्ञापन
प्रदेश पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन एसो​शिएसन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: पेंशनर
विज्ञापन
प्रदेश पेंशनर और सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसोसिएशन की सोलन में हुई बैठक
विज्ञापन

मांगें पूरी न करने पर जताया रोष, एलाउंस को मूल पेंशन में जोड़ने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश पेंशनर और सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसोसिएशन सोलन की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह कंवर ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और मांगें पूरी न होने पर सरकार के प्रति रोष जताया गया। सदस्यों ने कहा कि सरकार की ओर से पेंशनरों की देय राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार सरकार के साथ बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। सरकार से 13 प्रतिशत डीए तथा उसमें जमा एक प्रतिशत राशि को एरियर सहित जारी करने की मांग की गई है। बैठक में बताया गया कि जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को एरियर, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का एकमुश्त भुगतान अब तक नहीं हो सका है। सरकार से इसे शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा 15, 10 और 15 प्रतिशत मिलने वाले भत्तों को मूल वेतन में जोड़ने तथा लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने की भी मांग की गई। सदस्यों ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को 30 प्रतिशत बकाया एरियर जारी करने पर सरकार का आभार भी जताया गया। बैठक में जय दयाल आनंद, ओपी कंवर, प्रेम, राजेंद्र कुमार, बालकृष्ण, एलडी शर्मा, आरए तिवारी, जियालाल सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में ये मांगे भी उठाई
बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट के पद सृजित करने की मांग उठाई गई। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन सोलन डिपो से रबौण से क्षेत्रीय अस्पताल तक वैन सुविधा शुरू करने का आग्रह किया गया। पेंशनरों ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में पीली पर्ची बनना फिर से बंद हो गया है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें