फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्विज प्रतियोगिता में उदयगिरी हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) शिमला की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी एवं जनसूचना अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीन टीमों के अंक बराबर रहने पर अतिरिक्त प्रश्नों के जरिये विजेता का फैसला किया गया। इसमें उदयगिरी हाउस की अक्षिता, प्रयानशिका, अयान और रिवांश की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। शिवालिक हाउस की देवांगी, निशु, दिलशान और प्रशांत की टीम दूसरे और नीलगिरी हाउस की इक्षिता,जसप्रीत, देव और विवेक की टीम तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। किसी ने डिजिटल इंडिया तो किसी ने अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों और सड़कों के जाल को अपने चित्रों में उकेरा। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गुनगुन प्रथम, प्रियल द्वितीय और आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में साक्षी ने पहला, निधि ने दूसरा और चिराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भार्गवी, अनुष्का और सूर्यांश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आयांश प्रथम, निशांत द्वितीय और जसकरण तृतीय स्थान पर रहे।समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उप प्राचार्य अनिता कंवर और सीबीसी शिमला के सहायक निदेशक प्रकाश पंत, पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव शर्मा सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। अं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें