फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेडिकल बिलों के लिए जल्द बजट जारी करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी पेंशनर सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट की बैठक में उठी मांग
विज्ञापन

13 फीसदी डीए न मिलने पर पेंशनर ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एचपी पेंशनर सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मनोहर सिंह कंवर ने की। बैठक के दौरान पेंशनरों ने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार से जल्द मेडिकल बिलों का बजट जारी करने की मांग भी की। पेंशनरों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जुलाई में तीन फीसदी डीए की घोषणा की है, लेकिन कोई भी डीए पेंशनरों को नहीं मिला है। प्रदेश सरकार की ओर से 13 फीसदी डीए अभी देना बाकी है। जनवरी 2016 से दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सरकार ने अधिक परेशानी में डाला है। उन्हें सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली देय राशि का कुछ भी नहीं मिला। पेंशनर के लंबित मेडिकल बिल के लिए बजट जारी करने की मांग की गई है। इसके अलावा पेंशनरों ने क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक में बीएल गाजटा, महेंद्र शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, जिया लाल ठाकर, एसएस कौशल, अवतार कौर, शकुंतला महता, प्रेम कश्यप, प्रदीप कंवर, मनोहर लाल कौशल, रमेश कश्यप, प्रदीप कंवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पर्ची काउंटर नहीं
पेंशनरों ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची और दवा काउंटर पर बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतें आती है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर ही नहीं है। कई बार समस्या को उजागर किया जा चुका है, लेकिन हल नहीं निकल पा रहा है। न्यूरोलोजिस्ट व यूरोलोजिस्ट की नियुक्ति की मांग की गई। इसी के साथ नगर निगम से प्रत्येक वार्ड में पार्किंग की सुविधा, सड़क के दोनों ओर येलो लाइन लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें