फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। स्वच्छता अभियान तेज करते हुए धर्मपुर पंचायत ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। अब ऐसे लोगों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पंचायत ने बाजार के प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगा दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत के अनुसार, काफी समय से लोगों, कारोबारियों और बाहरी लोगों द्वारा हाईवे और बाजार क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंका जा रहा था। कई लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कचरा डाल देते थे। इसे रोकने के लिए पंचायत ने फुटओवर ब्रिज के नीचे रखा कूड़ेदान भी हटा दिया है। पंचायत प्रधान महेश गुप्ता ने कहा कि धर्मपुर को स्वच्छ रखना पंचायत और स्थानीय लोगों की साझा जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने होटल और होम स्टे संचालकों को भी चेतावनी दी कि वे अपना कूड़ा बाजार क्षेत्र में न फेंकें। उन्होंने कहा कि हाईवे से प्रतिदिन हजारों पर्यटक गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैला कूड़ा पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश की छवि भी खराब करता है। उन्होंने बताया कि बाजार में तीन से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब खुले में कूड़ा फेंकने वाले कैमरों में कैद होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें