फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्राओं को वायु दबाब, न्यूटन के गति के नियम बताए

विज्ञापन
छात्रों को विज्ञान के विषय में जानकारी देते हुए रिसोर्स पर्सन अदित कंसलस्रोत: स्कूल
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्रा) नालागढ़ में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विशेष विज्ञान एवं गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अदित कंसल ने मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने नौवीं से जमा दो की छात्राओं को विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल और रोचक गतिविधियों से समझाया। कंसल ने वायु दाब, न्यूटन के गति के नियम, उत्प्लावन (तैरने) के सिद्धांत तथा गणित की ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विज्ञान विषय में छात्राओं को आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी चर्चा की और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला से छात्राओं को विज्ञान और गणित विषयों को बेहतर ढंग से समझने में काफी लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रभारी यशपाल तथा विद्यालय के अध्यापक वर्ग ने मुख्य रिसोर्स पर्सन अदित कंसल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें