फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एटीएम बदल कर शातिरों ने निकाले 97 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के भुड्ड के पास दो शातिरों ने घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

पीड़ित को उलझाया बातों में, फिर बदल दिया एटीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भुड्ड क्षेत्र में एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक व्यक्ति से दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदलकर 97 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब तक मैसेज मिला, तब तक आरोपी रकम निकाल चुके थे।
मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के धर्मा गांव निवासी राज किशोर चौधरी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह भुड्ड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने 1200 रुपये निकाले ही थे कि वहां दो युवक आए और बातों में उलझा कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

शाम करीब 4:30 बजे, राज किशोर को मोबाइल पर 97 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश मिला। घबराकर वह तुरंत बद्दी स्थित एक्सेस बैंक पहुंचा और वहां जाकर अपना एटीएम ब्लॉक कराया। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें