फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरियर नहीं दिया तो पेंशनर करेंगे संघर्ष : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार में पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों के भुगतान की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। प्रदेश सरकार की ओर से अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के मानदेय में बढ़ोतरी तो कर दी गई, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों पर वित्तीय संकट का हवाला देकर चुप्पी साध ली है। इसको लेकर पेंशनर भवन तालाब कुनिहार में पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार की मासिक बैठक में नाराजगी खुलकर सामने आई।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान विनोद जोशी ने की। बैठक में सबसे पहले 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को बकाया एरियर का 30 प्रतिशत भुगतान करने पर सरकार का आभार जताया गया। हालांकि प्रधान ने इसे अधूरा बताया और कहा कि सरकार ने पहले पूरा एरियर देने का वादा किया था, जिसे निभाया नहीं गया।
विज्ञापन

पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि संशोधित वेतन का एरियर और महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया, तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को क्रमशः 5%, 10% और 15% का जो अतिरिक्त लाभ दिया जाता है, उसे मूल वेतन में जोड़कर पेंशन में समायोजित किया जाए।
इसके साथ ही सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनरों की जेसीसी (संयुक्त परामर्श समिति) की बैठक जल्द बुलाई जाए, ताकि लंबित मांगों पर ठोस चर्चा और समाधान हो सके।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य दिला राम पंवर, गोपाल सिंह, ज्ञान चंद जोशी, सूर्यकांत जोशी, वीरेंद्र सिंह, श्याम चंद परिहार, डीएन परिहार, दीप राम, राजेंद्र शर्मा, राम स्वरूप सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें