फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में 4.50 लाख का सामान लेकर फरार आरोपी चंबा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद,वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त
विज्ञापन

अदालत में पेश किया जाएगा अरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/दाड़लाघाट। पुलिस थाना दाड़लाघाट में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके कब्जे से चोरी किया गया करीब 4 लाख 50 हजार रुपये का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी जुबेर अंसारी, जो टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड डिवीजन अर्की में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने 24 अप्रैल को थाना दाड़लाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी कंपनी ने बिजली बोर्ड से ट्रांसफार्मर, पोल और तार बिछाने का कार्य टेंडर के माध्यम से लिया हुआ है। कंपनी ने यह कार्य दिलधार पुत्र तालवदीन निवासी गांव कुनडोडी डाकघर जुगरा तहसील चुराहा जिला चंबा को सौंपा था। 10 अप्रैल को कार्य के लिए आरोपी को बेलचा, गैंती, हैमर, ट्राइफर, पुल्ली, चैन ब्लॉक, वायर ग्रिपर, स्पैनर, क्रिम्पिंग टूल, रस्सा तथा करीब 5 किलोमीटर कंडक्टर ड्रम सहित अन्य उपकरण दिए गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये थी। शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल को आरोपी सामान सहित लापता हो गया। उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और उसके मजदूर भी कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने आरोपी दिलधार को 25 अप्रैल को जिला चंबा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

नवीन झाल्टा,डीएसपी, दाड़लाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें