फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंडर-19 की जिला क्रिकेट टीम के लिए 50 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
सोलन के ठोडो मैदान में अंदर-19 जिला क्रिकेट टीम के ट्रायल देता गेंदबाज। संवाद
विज्ञापन
24 खिलाड़ियों का हुआ चयन, आज से शुरू होंगे अभ्यास मैच
विज्ञापन

कालका में दो टीमें बनाकर खेलेंगे मैच, टॉप 15 का होगा चयन
10 मई से होंगे ऊना में अंडर-19 युवाओं के वन डे मैच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में युवाओं ने जमकर पसीना बहाया। ट्रायल में जिले भर से आए 50 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से प्रदर्शन के आधार पर 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब इन खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर सोमवार से कालका में अभ्यास मैच करवाए जाएंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीप शर्मा ने बताया कि रविवार को हुए ट्रायल में 17 तेज गेंदबाज, 8 स्पिनर, 20 बल्लेबाज और 5 ऑलराउंडर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कालका में होने वाले अभ्यास मैचों पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर रहेगी। यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 15 खिलाड़ियों को फाइनल टीम में जगह मिलेगी, जो 10 मई से ऊना में शुरू होने वाली प्रदेश स्तरीय वन डे प्रतियोगिता में सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

अंडर-16 के खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में जिला की अंडर-16 टीम बेहतरीन फॉर्म में है और दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंडर-16 टूर्नामेंट समाप्त होते ही वहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी अंडर-19 टीम में शामिल किया जाएगा, ताकि जिला की टीम को और मजबूती मिल सके।

सोलन के ठोडो मैदान में अंदर-19 जिला क्रिकेट टीम के ट्रायल देता गेंदबाज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें