फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन में गोबर रखने पर तहसीलदार ने चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के ढाणा गांव में सरकारी जमीन पर गोबर के ढेर लगाने पर तहसीलदार ने मौके पर जाकर जेसीबी से ढेर हटवाए। गांव के छह लोगों ने जमीन पर गोबर के ढेर लगा रखे थे। तहसीलदार ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।
ढाणा गांव में बेअंत सिंह, गोबिंद सिंह, जगत राम, कृष्ण, रमेश और भगता ने सरकारी जमीन पर सड़क के साथ गोबर के ढेर लगा रखे थे। इन ढेरों के साथ पंचायत ने हाल में ही तालाब का निर्माण किया है। बरसात आने पर गोबर युक्त पानी तालाब में जमा न हो, इसलिए विभाग ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने क्षेत्र के पटवारी को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी जमीन में किए कब्जों पर नोटिस जारी कर उन्हें हटवाएं। सरकारी जमीन पर कोई भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें