फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जाइका टीम ने किया कंडाघाट क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्याें में गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट (सोलन)। जाइका परियोजना के तहत कंडाघाट उपमंडल में चल रहे कार्यों का राज्य मॉनिटरिंग टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस परियोजना के मॉनिटरिंग कंसलटेंट व टीम लीडर अनिल अग्रवाल और डिजाइनर पंकज अग्रवाल ने ध्याडी धाली जादरी में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर कूहल-टैंक के कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने राधा कृष्ण विकास समिति प्रवाह सिंचाई योजना ध्याडी धाली जादरी के सचिव रमेश ठाकुर से कार्यों की विस्तृत चर्चा की। टीम ने क्वालिटी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीपीएम डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि राधा कृष्ण विकास समिति प्रवाह सिंचाई योजना ध्याडी धाली जादरी के तहत कूहल बनाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें