एक निजी क्लीनिक के संचालक की नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय पंपा विश्वास के रूप में हुई है। फरवरी में इसकी शादी नालागढ़ में हुई थी। पुलिस के मुताबिक मौके पर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
करीब छह सात पन्नों के सुसाइड नोट बंगाली में लिखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका की जबरन पारिवारिक दवाब में आकर शादी कर दी गई। इसे लेकर वह काफी तनाव में थी। इससे पहले भी उसने सुसाइड करने कोशिश की थी। उधर, एसपी जी शिवा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुुसाइड नोट को ट्रांसलेट करवाया जाएगा।