फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डिग्री कॉलेज सोलन में विद्यार्थियों को मिलेगी बहुभाषी प्रयोगशाला की सुविधा

Sun, 20 Aug 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में एक करोड़ की राशि से कॉलेज के विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से विकास कार्यों को करवाने के लिए गठित कमेटी ने कार्यों का एक प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा है। इसके तहत कॉलेज में विद्यार्थियों को संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की मल्टीलेंगवेज लैब की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसका निर्माण कार्य करीब पांच लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ कॉलेज परिसर के बैडमिंटन और बॉस्केटबॉल कोर्ट का भी विस्तारीकरण होगा। स्मार्ट कक्षा रूम और रिसोर्स सेंटर तैयार करने समेत अन्य पांच विकास करने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शैक्षणिक उन्नतिकरण के लिए पांच लाख, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार और उपलब्ध सुविधाओं की मजबूती के लिए 20 लाख रुपये की राशि व्यय होगी। कॉलेज को नया रूप प्रदान करने, विभिन्न निर्माण कार्यों और उनके रखरखाव, मरम्मत सौंदर्यीकरण को 25 लाख रुपये, महाविद्यालय के सभी कार्यों का डिजिटलीकरण के लिए 30 लाख, शोध कार्यों के लिए पांच लाख तथा कॉलेज विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देने, रोजगार मेले आयोजित करने, कॅरिअर गाइडेंस सेल स्थापित करने व युवाओं को रोजगारपरक बनाने के तहत 05 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। वर्तमान में इस कॉलेज से 4,052 विद्यार्थी कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकायों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उधर, प्राचार्य डिग्री कॉलेज सोलन रीटा शर्मा ने बताया कि यह विकास कार्य उत्कृष्ट कॉलेज बनने के बाद जारी हुई एक करोड़ की राशि से किए जाएंगे। इसमें मल्टीलेंगवेज लैब, डिजिटलीकरण, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों समेत अन्य विकास कार्य भी शामिल हैं। इसमें कुछ कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें