फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रदेश के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
जमा एक और दो कक्षा के लिए तैयार किया जा रहा पाठ्यक्रमएससीईआरटी और अध्यापकों के सहयोग से किया जा रहा काम
विज्ञापन

सोलन में भी पाठ्यक्रम को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आगामी शिक्षा सत्र से जमा एक और दो के विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। जिसकी एससीईआरटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। जिसमें दोनों कक्षाओं के लिए सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसे अंग्रेजी की पुस्तक में शामिल किया जाएगा। इससे पहले छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही सड़क सुरक्षा पर आधारित पाठ्यक्रम बनाया गया है। जिसकी विद्यार्थी शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं।
जिसमें एससीईआरटी अध्यापकों के सहयोग से पाठ्यक्रम को तैयार कर रही है। जिसके लिए सोलन में एक तीन दिवसीय कार्यशाला का भी शुभारंभ हो गया है। जिसकी अध्यक्षता एससीईआरटी के प्रिसिंपल हेमंत कुमार कर रहे है। जिसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को यह पाठ्यक्रम तैयार होगा। जानकारी के अनुसार इस पाठ्यक्रम को आज की ज्वलंत सामाजिक समस्या सड़क हादसों में दिनों दिन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अध्ययन सामग्री को तैयार किया जा रहा है। इस सामग्री का उपयोग हिमाचल प्रदेश के पाठ्यक्रम की कक्षा एक और कक्षा दो की पाठ्य पुस्तकों में निकट भविष्य में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक वीना ठाकुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित इस तरह की सामग्री राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्रों को तैयार कर चुकी है। जिसका लाभ छात्र अध्ययन कर प्राप्त कर रहे हैं। जमा एक और दो कक्षा के लिए यह पाठ्य सामग्री अंग्रेजी माध्यम में तैयार की जा रही है क्योंकि इन कक्षाओं में अंग्रेजी ही एक ऐसा विषय है जिसे कला, विज्ञान और कॉमर्स के सभी छात्र पढ़ते हैं। इस कार्यशाला में डॉ. अशोक गौतम, मनोज कुमार, डॉ. देवेंद्र शर्मा, रितु पुरी, डॉ. ईश्वर दास राही, रुचिता शर्मा, प्रियंका हितैषी, रजनीश कुमार, पवन कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार सामग्री तैयार करने में अपना योगदान दे रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें