अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में क्लस्टर स्कूलों की बैठक हुई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और केंद्र प्राथमिक पाठशाला चंडी क्लस्टर शामिल रहे। बैठक में केंद्राध्यक्ष, दोनों विद्यालयों के मुख्याध्यापक और स्टाफ मौजूद रहा। एक क्लस्टर कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, रूप दत्त शर्मा केंद्राध्यक्ष को सदस्य सचिव, शांता देवी, दिनेश कुमार, गीता राम, पवन कुमार, राकेश रघुवंशी, सतपाल रघुवंशी व एसएमसी से प्रोमिला और मीनाक्षी को सदस्य बनाया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि विद्यालय के संसाधनों का हस्तांतरण किया जाएगा। खेल गतिविधियों, पुस्तकालय की सुविधा, बैग फ्री डे और राष्ट्रीय महत्व के दिवसों को इकट्ठा मनाया जाएगा।