अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में समर कैंप के समापन पर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों के साथस्रोत: स्
अल्पाइन पब्लिक स्कूल में समर कैंप में निखरी बच्चों की प्रतिभा, शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में 10 दिनों से चल रहे समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को इंग्लिश स्पीकिंग, व्यक्तित्व विकास, डांस, ताइक्वांडो, आर्ट एवं क्राफ्ट, म्यूजिक, बास्केटबॉल, कुकिंग और विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के दौरान बच्चों को जादूगर का रोमांचक शो भी दिखाया गया, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को नियाग्रा फार्म एडवेंचर ट्रिप, पूल एक्टिविटी तथा पिकनिक पर भी ले जाया गया, जहां उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ टीमवर्क, अनुशासन और प्रकृति से जुड़ने का अनुभव प्राप्त किया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि स्कूल की डायरेक्टर प्रेमलता जोशी रहीं और प्रधानाचार्य बिंदु विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों ने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यातिथि ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थियों ने कैंप के दौरान जो कुछ सीखा है, उसे आगे भी अपने जीवन में उपयोग करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य बिंदु ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न खेलों और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।