फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारी-खिन्ना सड़क निर्माण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : शांडिल

विज्ञापन
उपमंडल की ग्राम पंचायत बांजनी के तहत क्यारी - खिन्ना सड़क के निर्माण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बोले, वन विभाग से औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बांजनी के तहत आने वाली क्यारी-खिन्ना सड़क के निर्माण सरकार प्राथमिकता से करेगी। इस सड़क के निर्माण के पूर्ण होने पर क्षेत्र में बस सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यह घोषणा प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने की। उन्होंने पूर्व पंचायत प्रधान प्रेम कुमार की अध्यक्षता में मिले एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह आश्वासन दिया।
मंत्री ने बताया कि इस सड़क निर्माण में मुख्य बाधा वन क्षेत्र से संबंधित अनुमति की प्रक्रिया थी। सड़क के अधिकांश हिस्से में वन भूमि आती है, जिस पर सड़क बनाने के लिए फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत आवश्यक वन अनुमति प्राप्त करने का कार्य प्रगति पर था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अनुमति से संबंधित अधिकतर औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और शेष बची औपचारिकताओं को भी शीघ्रता से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वीकार किया कि सड़क निर्माण और उसे पास करने में हो रही देरी का प्रमुख कारण वन अनुमति प्राप्त करने में लगने वाला समय रहा है। अब जब इस प्रक्रिया का अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है, तो सड़क निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा और जल्द ही क्षेत्रवासियों को सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि क्यारी-खिन्ना सड़क न केवल विधायक प्राथमिकता में शामिल है, बल्कि इसे प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत भी स्वीकृति मिली है। इन दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल होने के कारण इस सड़क के निर्माण को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें