फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने दी परेड, जिम्नास्टिक और ब्रास बैंड की प्रस्तुतियां

Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकड़ नाटक के मंचन से भी किया अतिथियों को हैरान
विज्ञापन

पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू ने मनाया गया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान मार्च पास्ट करते हुए 103 विद्यार्थियों द्वारा परेड, 40 छात्र व छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक, 33 विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड, भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बुनाई, कढ़ाई और सिलाई एवं हस्त-शिल्प कला की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सिखलाई रेजिमेंट के पूर्व सैनिक परविंद्र सिंह की देख-रेख में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय ध्वज के साथ स्कूल बैंड पर स्वागतम, सारे जहां से अच्छा... समेत कई धुनों पर परेड की। भारतीय वेशभूषा में 63 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में उड़ीसा और नागा गान पर नृत्य किया। कर्तव्य सूद के नेतृत्व में ब्रास बैंड की धुन पर ड्रिल करते हुए विद्यार्थियों ने बेस ड्रम, साइड ड्रम, कर्नल बोगी की धुन और अंग्रेजी धुन सिक्स सॉंग की प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने एक लघु नाटिका कंकड़ की प्रस्तुत दी। कर्तव्य सूद, सृजन शर्मा, रोहन कुमार, आकांक्षा, कायरा दत्ता, श्रुति, अथर्व सिंह और राशि सहारन द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। इसमें विद्यालय की सालभर की उपलब्धियां गिनाई गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि यूएसए में प्लाक्षा विवि के संस्थापक ट्रस्टी और केलिब्रेटेड ग्रुप के सीए और अध्यक्ष अर्जुन भगत और विशिष्ट अतिथि उनकी धर्मपत्नी डॉ. अनीता मनवानी रहीं। मुख्यातिथि ने विद्यालय के विद्यार्थियों के आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल देश के नामी स्कूलों में शुमार है, जिसका पता यहां पर पहुंचकर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें